Kaun hai vo itna Apna???

क्या हुआ??  सोचा आपने की कौन है वो सबसे ज्यादा  हमारा अपना?? 
जो हर पल साथ निभाता है , ज़िन्दगी के हर उतार चडाव में , हर धुप छाँव में ...जिसको छोडके हम बाकि सबसे प्यार करते है ,सबकी परवाह करते है , और वो है की सिर्फ और सिर्फ हमसे प्यार करता है और वो भी पूरी तरह से... मतलब की उसका प्यार सिवाय हमारे किसी और के लिए नहीं होता ,कही पे भी divided नहीं होता, कभी - कभी हम ऐसे मोड़ में आके खड़े हो जाते है जहा दुनिया की भीड़ में भी हमारे दिल की आवाज को सुनने वाला कोई नही होता तब एक वही होता है जो हमारे दिल के दर्द और ख़ुशी को सुनता भी है और जवाब भी देता है पर फिर भी हमे लगता है हम अकेले है क्यों ??? क्युकी हम उसे सुन या समज नही पाते पर वो हमे पूरी तरह से समजता है,
                  वो है हमारा अंतरात्मा..!!!यही है वो सच जो हर पल हमारे साथ होता है चाहे कोई और हो या नहीं, एक अंतरात्मा ही तो है जो हमारे हंसी के पीछे छुपे हुए आंसुओ को जानता है, हमारे अन्दर छुपी हर गलती हर Secret जानता है, हम हमेशा अपनी बहार की दुनिया को प्यार करते है और यही चाहते है की दुनिया के लोग चाहे वो रिश्तेदार हो, दोस्त हो , वो सब हमसे प्यार करे और जब यह नहीं होता तो हम दुखी हो जाते है पर हम यह नहीं समजते की वो भी हमसे पूरी तरह से निस्वार्थ प्रेम नहीं कर सकते जितना हमारा अंतरात्मा करता है और हम बहार प्यार ढूंढते  है और वो हमे मिल भी जाये तो भी हम पूरी तरह से हमेशा खुश नहीं रह सकते ... इससे बेटर है की कोई क्यों हमे प्यार करे हम ही अपने सबसे ज्यादा अपने  यानी अपने अंतरात्मा को प्यार करे जब हम उसे सबसे ज्यादा प्यार करेंगे तो पूरी दुनिया का प्यार तो मिलेगा ही मिलेगा क्युकी सबमे वही तो है..
                        इसीलिए कभी भी अपने आपको underestimate मत करो, हम है तो जहाँ है , किसी और से expectation रखके दुखी क्यों होना अपने अपने से प्यार करके खुश रहिये और फिर देखिये दुनिया आपके मुठ्ठी में ..

Post a Comment

0 Comments

Featured Post